Video: बिहार बंद के बीच पटना में कैसा है बीजेपी ऑफिस का हाल? नेता-कार्यकर्ता डाकबंगला तक करेंगे मार्च
Bihar Bandh: एनडीए की तरफ से आज बिहार बंद का एलान किया गया. इस बीच पटना में बीजेपी ऑफिस के बाहर नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा दिखा. कुछ कार्यकर्ता हाथों में बीजेपी का झंडा लेकर तैनात हैं.
Bihar Bandh: आज बिहार बंद का एलान एनडीए की तरफ से किया गया. इस बीच पटना स्थित बीजेपी कार्यालय की तस्वीर आई है, जहां देखा गया कि ऑफिस के बाहर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है. इसके साथ कुछ कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर मौजूद हैं. साथ ही बीजेपी ऑफिस के बाहर कई तरह के पोस्टर भी लगाए हैं.
आपके शहर में
इनकम टैक्स गोलंबर किया जाम
इसके अलावा इनकम टैक्स की तस्वीर आई जिसमें देखा गया कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध करते हुए इनकम टैक्स गोलंबर को जाम कर दिया. इस दौरान खासकर महिला कार्यकर्ताओं में गजब का जोश दिखा. सभी कार्यकर्ता विरोध करते हुए डाकबंगला चौराहे तक जायेंगे. हालांकि, इसे लेकर पटना में सुरक्षाबलों की भी तैनाती कर दी गई है.
बिहार बंद की ये है खासियत…
दूसरी तरफ इस बंद की सबसे बड़ी खासियत यह बताई जा रही है कि इसे BJP महिला मोर्चा नेतृत्व कर रही हैं. सड़क पर उतरकर महिलाएं नारेबाजी कर रहीं और PM मोदी के सम्मान की मांग उठा रहीं. NDA ने इसे महिलाओं की शक्ति का प्रदर्शन बताया है. इस तरह से पटना में बीजेपी की तरफ से जमकर विरोध प्रदर्शन सुबह से ही शुरू हो गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए