Bihar August Rain: अगस्त में भीगता रहेगा बिहार, IMD पटना ने जताया भारी बारिश का अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Aug 2025 8:46 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar August Rain: बिहार में मौसम विभाग ने अगस्त में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. अब तक सामान्य से 39% कम बारिश झेल रहे राज्य में मॉनसून सक्रिय हुआ है. कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Bihar August Rain: सामान्य से 39% कम बारिश का सामना कर रहे बिहार के लिए अच्छी खबर है कि अगस्त में लगभग पूरे राज्य में अच्छी बारिश होगी. आइएमडी ने अगस्त माह का पूर्वानुमान जारी किया है. इस क्रम में शनिवार को किशनगंज और अररिया में अत्यंत भारी, पूर्णिया, कटिहार व मधेपुरा में अति भारी और सुपौल, भागलपुर, मुंगेर, समस्तीपुर, खगड़िया व बेगूसराय में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है. आइएमडी ने इस को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

पूर्वानुमान में क्या बताया गया

आइएमडी पटना के अनुसार माॅनसून की ट्रफ लाइन दरभंगा से गुजर रही है. इसलिए बिहार में अगले कुछ दिन लगातार अच्छी बारिश के आसार हैं. इसकी वजह से राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में पारा अभी सामान्य के आसपास ही रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य में करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की भी आशंका है.

शुक्रवार की सुबह तक पिछले 24 घंटे में पटना, बांका, नालंदा और मुंगेर में कुछ एक जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गयी है. बिहार में अभी तक कुल 314 मिलीमीटर बारिश हुई है. अच्छी बारिश के अलावा राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ कम रह सकता है. शेष इलाके में अधिक रहने का पूर्वानुमान है. दूसरी तरफ राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अगस्त में अच्छी शुरुआत

जुलाई माह में औसत से ज्यादा बारिश के बाद जिले में अगस्त माह में भी मानसून ने अच्छी शुरुआत की है. अगस्त माह के पहले दिन बिहार के अधिकांश जिलों में मध्यम दर्जे से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान औसतन 32.96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. अगस्त महीने में बिहार में सबसे ज्यादा बारिश का महीना है. इस महीने में 299.3 मिली मीटर औसतन बारिश होती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पीके की पार्टी में शामिल हुए सुधीर शर्मा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन