Akshara Singh: बेगूसराय कोर्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 Jul 2025 4:12 PM
कोर्ट में अक्षरा सिंह
Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बेगूसराय कोर्ट में सरेंडर कर दिया. उन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में कम समय प्रस्तुति देकर आयोजक से धोखाधड़ी का आरोप है. सरेंडर के बाद कोर्ट ने उन्हें 10-10 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी.
Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह मंगलवार को कानूनी पचड़े में फंसते हुए बेगूसराय कोर्ट पहुंचीं. उन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के एवज में 5 लाख रुपये एडवांस लेने और तय समय से पहले मंच छोड़ देने का गंभीर आरोप है. मामले में दर्ज परिवाद के बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी किया था.
10-10 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर मिली जमानत
प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ओमप्रकाश की अदालत में अक्षरा सिंह ने सरेंडर किया, जहां कुछ देर की सुनवाई के बाद उन्हें 10-10 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत मिल गई. उनके साथ पिता विपिन सिंह भी इस केस में आरोपी हैं. अक्षरा की ओर से वकील सीमा ने पक्ष रखा, वहीं आयोजक लोक गायक शिवेश मिश्रा की ओर से प्रमोद कुमार ने दलील दी.
5 लाख रुपये दिए गए थे एडवांस
यह मामला अक्टूबर 2023 का है जब समस्तीपुर के दुर्गा पूजा कार्यक्रम में अक्षरा सिंह के परफॉर्म करने का करार हुआ था. आयोजक शिवेश मिश्रा के मुताबिक, 5 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे और 3 घंटे प्रस्तुति का समझौता हुआ था. लेकिन अक्षरा सिंह महज आधे घंटे में किसी बात पर नाराज होकर मंच से उतर गईं और कार्यक्रम अधूरा छोड़ दिया. इससे आयोजकों को भारी नुकसान हुआ और दर्शकों ने बवाल मचाया.
अक्षरा सिंह और उनके पिता को जारी किया गया था समन
इस आरोप पर कोर्ट ने आपराधिक विश्वासघात (धारा-406) और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने (धारा-427) में संज्ञान लेते हुए अक्षरा सिंह और उनके पिता को समन जारी किया था. वारंट जारी होने के बाद अक्षरा सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका डाली थी, जिसे सत्र न्यायाधीश ने मंजूर कर लिया था. जमानत आदेश के तहत आज अक्षरा सिंह ने औपचारिक सरेंडर कर प्रक्रिया पूरी की. इस मामले की अगली सुनवाई में अब दोनों पक्षों की दलीलों पर फैसला होगा.
Also Read: पटना टू दिल्ली चलेगी अमृत भारत ट्रेन, महज इतने घंटे में यात्री पूरा करेंगे सफर, जानें किराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










