Amrit Bharat Express: पटना टू दिल्ली चलेगी अमृत भारत ट्रेन, महज इतने घंटे में यात्री पूरा करेंगे सफर, जानें किराया
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Jul 2025 9:41 PM
अमृत भारत ट्रेन की तस्वीर
Amrit Bharat express: प्रधानमंत्री मोदी 18 जुलाई को अत्याधुनिक सुविधाओं वाली अमृत भारत ट्रेन को हरि झंडी दिखाएंगे. जिसकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. इस ट्रेन में सिर्फ जनरल और स्लीपर कोच ही लगाई गयी है. जिसका किराया 1065 रुपया तक हो सकता है.
Amrit Bharat express: बिहारवासियों को पटना-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी 18 जुलाई को इस ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. पटना से दिल्ली के बीच चलने वाली अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अमृत भारत ट्रेन का नियमित परिचालन 20 जुलाई से किया जाएगा. जिसकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी. यात्री पटना से दिल्ली का सफर महज 10 घंटे में पूरा कर सकेंगे. इस खबर में पढिए ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी.
महज 10 घंटे में पुरी हो जाएगी पटना से दिल्ली की यात्रा
बता दें कि दुसरे ट्रेनों से दिल्ली जाने में लगभग 12 से 18 घंटे का समय लगता है. कुछ ट्रेनों में यह समय बढकर 24 घंटे भी हो जाता है. जबकि अमृत भारत एक्सप्रेस से पटना और दिल्ली के बीच 1000 किलोमीटर का सफर महज 10 घंटे में पूरी हो जाएगी. यात्रियों को स्लीपर में यात्रा करने के लिए 1065 रुपया किराया चुकाना पड़ सकता है.
CCTV कैमरे से लैस होगा सब कोच
अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को एसी कोच की सुविधा नहीं मिलेगी. इसमें सिर्फ जनरल और स्लीपर कोच ही लगाई गयी है. नई तकनिकी से बनाई गयी इस ट्रेन का सबसे बड़ी खासियत यह है कि सभी कोच में सीसीटीवी कैमरे के साथ एक डिजिटल स्क्रीन भी लगाई गयी है, जिसपर यात्री सूचनाएं देख पायेंगे. सभी कोच को नारंगी और ग्रे रंग से रंगा गया है. सभी सीट के पास मोबाइल चार्ज करने के लिए स्विच बोर्ड लगाया गया है, जिसमे टाइप Cपोर्ट और टाइप A पोर्ट के साथ-साथ थ्री पिन सॉकेट भी इनस्टॉल किया गया है. पहले से ज्यादा आरामदायक सीट और स्टाइलिश खिड़की की सुविधा होगी. बात शौचालय की करें तो हाईटेक और साफ- सुथरा बायो टॉयलेट की व्यवस्था होगी .
12 स्टेशनों पर हो सकता है ठहराव
पटना से दिल्ली चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस 12 प्रमुख स्टेशनों पर रुक सकती है. इसमें आरा, बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, इटावा सहित कुल 12 स्टेशन शामिल हैं. इसके अलावे 18 जुलाई को पीएम मोदी दरभंगा-लखनऊ अमृत भारत का भी उद्घाटन कर सकते हैं.
(रंजन की रिपोर्ट)
Also Read: सावन की पहली सोमवारी पर गरीबनाथ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 50 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










