ePaper

पटना में बेगूसराय के छात्र ने की आत्महत्या, दुर्गंध आने पर दो दिन बाद कमरे से निकाला गया शव

Updated at : 09 May 2025 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
patna suicide news | Begusarai student committed suicide in Patna, body was taken out of the room after two days due to foul smell

patna suicide news

Suicide News: पटना में पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बेगूसराय निवासी 25 वर्षीय देव कुमार के रूप में हुई है, जो गांधी चौक स्थित किराए के कमरे में रहता था. दो दिनों से कमरे से बाहर न निकलने पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

विज्ञापन

Suicide News: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को एक छात्र की फांसी के फंदे से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 25 वर्षीय देव कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बेगूसराय का निवासी था और पटना में रहकर पढ़ाई कर रहा था. वह अशोक राजपथ स्थित गांधी चौक के पास एक किराए के कमरे में अकेले रह रहा था.

स्थानीय लोगों के अनुसार, देव कुमार पिछले दो दिनों से अपने कमरे से बाहर नहीं निकला था. गुरुवार शाम को जब कमरे से दुर्गंध आने लगी तो मकान मालिक और पड़ोसियों ने तुरंत पीरबहोर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई. कमरे में छात्र की लाश फंदे से लटकी मिली. शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है.

सभी एंगल से जांच कर रही पुलिस की टीम

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारण को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं कर रही है. कमरे की गहनता से जांच की जा रही है और मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा सकता है.

पुलिस ने दी परिजनों को सूचना

पीरबहोर थानेदार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे जल्द ही पटना पहुंचने वाले हैं. छात्र किन कारणों से तनाव में था या किसी तरह की परेशानी से जूझ रहा था, इस दिशा में जांच की जा रही है. आसपास के लोगों और मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है.

घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं. देव कुमार की आत्महत्या के पीछे पढ़ाई का दबाव, मानसिक तनाव या अन्य कोई कारण है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. फिलहाल पटना पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की पड़ताल कर रही है.

Also Read: बिहार में फिर लौटी भीषण गर्मी, पटना समेत इन 17 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन