कैंपस : श्रीअरविंद महिला कॉलेज में जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन

Updated at : 10 Apr 2024 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : श्रीअरविंद महिला कॉलेज में जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन

श्रीअरविंद महिला कॉलेज में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्था के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना श्रीअरविंद महिला कॉलेज में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्था के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. बुधवार को सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर ने कहा कि यह जीवन बहुमूल्य है, संयमित जीवन जीते हुए हमें सभी प्रकार की नशीली चीजों से दूर रहना चाहिए. वहीं संस्था के स्वास्थ्य विभाग से आये वक्ता राजीव धवन और सुनीति ने बड़े ही रोचक तरीके से छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के विषय में बताया. यह सत्र छात्राओं के लिए लाभदायक रहा. मौके पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेतरकर्मी व छात्राएं मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन