श्रीअरविंद महिला कॉलेज में आरबीआइ की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Published by : JUHI SMITA Updated At : 23 Dec 2025 6:15 PM

विज्ञापन

श्रीअरविंद महिला कॉलेज में कैरियर काउंसेलिंग व प्लेसमेंट सेल के सहयोग से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना श्रीअरविंद महिला कॉलेज में कैरियर काउंसेलिंग व प्लेसमेंट सेल के सहयोग से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग 130 छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर ने की, जिन्होंने इसे छात्राओं की वित्तीय साक्षरता और करियर मार्गदर्शन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया. कार्यक्रम के दौरान आरबीआइ की सहायक महाप्रबंधक प्रिया प्रकाश ने बैंक की भर्ती प्रक्रियाओं, विभिन्न पदों और करियर के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी. प्रबंधक स्नेहा ने मुद्रा की यात्रा विषय पर व्याख्यान देते हुए नोटों के निर्माण और उनकी सुरक्षा विशेषताओं से अवगत कराया. वहीं, सहायक प्रबंधक राहुल वर्मा ने इ-बात पहल के अंतर्गत साइबर सुरक्षा और डिजिटल भुगतान में बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला. छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसमें सफल 25 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन आदित्य भारद्वाज ने किया और धन्यवाद ज्ञापन गोपाल कुमार ने दिया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को केंद्रीय बैंक की कार्यप्रणाली समझाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JUHI SMITA

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन