पटना में महिला सिपाही को थप्पड़ मार फरार हुआ ऑटो चालक, पुलिस कर रही तलाश

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :03 Mar 2025 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
patna police news 1| Auto driver runs away after slapping female constable in Patna

Patna News: पटना के दानापुर में एक ऑटो चालक ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया, जब उसने ज्यादा किराया मांगने का विरोध किया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन अन्य ऑटो चालकों के समर्थन से वह फरार हो गया.

विज्ञापन

Patna News: पटना के दानापुर में रविवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई. जहां एक ऑटो चालक ने महिला सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया. घटना तब हुई जब महिला सिपाही ने ज्यादा किराया मांगने का विरोध किया. इस हरकत के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन अन्य ऑटो चालकों ने उसे छुड़ाकर फरार करवा दिया.

कैसे हुआ विवाद?

गर्दनीबाग फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में तैनात महिला सिपाही निशु अपनी सहेली के साथ दानापुर स्टेशन से सगुना मोड़ जाने के लिए ऑटो में बैठी थी. लेकिन ड्राइवर ने उसे जबरन दानापुर ऑटो स्टैंड उतार दिया, जबकि उसे सगुना मोड़ जाना था. जब महिला सिपाही ने इसका विरोध किया और तय किराया देने की बात कही, तो ऑटो चालक ने उससे बदतमीजी की और थप्पड़ मार दिया.

भीड़ ने पकड़ा, लेकिन साथी चालकों ने भगा दिया

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले करने लगे. लेकिन अन्य ऑटो चालकों ने एकजुट होकर उसे भीड़ से छुड़ाकर फरार करवा दिया. इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज करवाई.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद दानापुर टेम्पू स्टैंड पर पूरे दिन इसको लेकर चर्चा होती रही.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन