10 दिनों की छुट्टी के बाद स्कूलों में बजी घंटी, पहले दिन 20 प्रतिशत कम रही उपस्थिति

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
10 दिनों की छुट्टी के बाद स्कूलों में बजी घंटी, पहले दिन 20 प्रतिशत कम रही उपस्थिति

शहर के निजी स्कूलों में दीपावली और छठ पर्व की 10 दिनों की छुट्टी के बाद बुधवार को क्लास संचालित की गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

शहर के निजी स्कूलों में दीपावली और छठ पर्व की 10 दिनों की छुट्टी के बाद बुधवार को क्लास संचालित की गयी. हालांकि बुधवार को कुछ ही स्कूल खुले. शहर के अधिकतर निजी स्कूलों में गुरुवार से पढ़ाई शुरू होगी. बुधवार को शहर के दीघा स्थित संत माइकल हाइस्कूल, अशोक राजपथ स्थित संत जोसेफ कॉन्वेंट हाइस्कूल और कार्मेल हाइस्कूल में पहले दिन आम दिनों के मुकाबले बच्चों की उपस्थिति 20 प्रतिशत कम रही. बुधवार को इन स्कूलों में 80 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रही. वहीं गुरुवार से शहर के कुर्जी स्थित लोयोला हाइस्कूल, बीएसइबी कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, दीघा स्थित डॉन बॉस्को एकेडमी, गोला रोड स्थित संत कैरेंस हाइ स्कूल समेत अन्य निजी स्कूल खुल जायेंगे. इसके अलावा जिले के सरकारी स्कूलों में भी गुरुवार से क्लास शुरू कर दी जायेगी. गुरुवार से स्कूल खुलने के साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी जायेगी. कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूलों में तैयारी शुरू करने को लेकर सीबीएसइ के रीजनल ऑफिस की ओर से भी पहले ही निर्देश दिया गया है. विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी को लेकर सीबीएसइ की ओर से जारी किये गये सैंपल पेपर के आधार पर विद्यार्थियों की तैयारी कराने का निर्देश दिया है. सैंपल पेपर में दिये गये योग्यता आधारित प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस विद्यार्थियों को कराने के लिए कहा है. ताकि विद्यार्थी केवल पाठ्यक्रम को रट कर नहीं बल्कि समझ कर पढ़ें. शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे सैंपल पेपर से रेगुलर अभ्यास कराएं और पढ़ाये गये टॉपिक को रिवाइज कराएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन