जिले के 100 सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब होंगे स्थापित

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
जिले के 100 सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब होंगे स्थापित

जिले के सरकरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 100 स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जायेगी.

विज्ञापन

-सरकारी स्कूलों के बच्चे भी नवाचार और रचनात्मकता में होंगे दक्ष

संवाददाता, पटना

जिले के सरकरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 100 स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जायेगी. अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के जरिये विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, थ्री-डी प्रिंटिंग और कोडिंग जैसी नयी तकनीकों की बारीकियों से अवगत कराते हुए उन्हें मौजूदा दौर की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जायेगा. स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने के लिए स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 45 स्कूलों में एटीएल बनाने की तैयारी है. शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में एटीएल स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और नवाचार को बढ़ावा देना है. इस लैब के माध्यम से विद्यार्थी पाठ्यक्रम में दिये गये सिद्धांतों के वास्तविक जीवन के अनुप्रयोग और महत्व को सीखने में मदद मिलेगी.

लैब में हाइटेक उपकरण किये जायेंगे इंस्टॉल

स्कूलों में स्थापित किये गये अटल टिंकरिंग लैब में हाइटेक उपकरण इंस्टॉल किये जायेंगे. इसमें थ्रीडी प्रिंटर, रोबोटिक्स किट सहित अन्य उपकरण विद्यार्थियों को मुहैया कराये जायेंगे. इसके साथ ही लैब में कंप्यूटर सिस्टम भी लगाये जायेंगे. प्रत्येक लैब में 20 कंप्यूटर सिस्टम लगाये जायेंगे. कंप्यूटर लैब में हाइस्कूल के विद्यार्थी सीयूइटी, नीट, जेइइ व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे. इसके लिए शिक्षकों को भी विभाग की ओर से अलग से ट्रेनिंग दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन