मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होगा विस चुनाव: विजय चौधरी

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होगा विस चुनाव: विजय चौधरी

जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा. इसे लेकर हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्पष्ट कर दिया है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही चुनाव में एनडीए के नेता होंगे. मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह बातें शनिवार को सिंचाई भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवाल पर कहीं. मंत्री श्री चौधरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की तारीफ की है. वे मुख्यमंत्री के कार्यों से खुश हैं. ऐसे में यदि उनको कोई व्यक्तिगत समस्या होगी तो सरकार देखेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन