ePaper

Patna News: पटना में महिला डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सुरभि को मारी 7 गोलियां

Updated at : 22 Mar 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News: पटना में महिला डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सुरभि को मारी 7 गोलियां

डॉक्टर की हत्या के बाद मायूस कर्मी

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक महिला डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna News: पटना में एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर सुरभि राज की गोली मारकर हत्या होने से सनसनी फैल गई. यह घटना पटना के धानकी मोड़ के पास घटित हुई. मौके पर अगमकुंआ पुलिस पहुंची है. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतिका की पहचान सुरभि राज के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने सुरभि को सात गोलियां मारी है. पुलिस ने मौके से 6 खोखे बरामद किया है. घटना की जांच के लिए पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं.

क्या बोले पुलिस अधिकारी

इस मामले पर सीडीपीओ अतुलेश झा ने कहा, “अगमकुआं थाना को दिन में 3:30 सूचना मिली कि एशिया हॉस्पिटल की संचालिका को गोली मार दी गई है. जब घटना की सत्यापन के लिए थाना टीम वहां पहुंची तो उनको बताया गया कि जब कुछ स्टाफ संचालिका के कमरे में गए तो उन्होंने उनको वहां अचेत अवस्था में खून में लथपथ पाया. इसके बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया. यहां मल्टीप्ल गन शॉट होने की पुष्टि हुई. वहां से फिर उनको एम्स भेजा गया. अभी शाम में उनकी मृत्यु की खबर आई है. थाना टीम वहां सभी एंगल से जांच कर रही है.”

तुरंत गिरफ्तारी की मांग

डॉक्टर की हत्या के बाद से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और अन्य चिकित्सक संगठनों में काफी रोस है. सभी ने इस हत्या की उच्च स्तरीय जांच और अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: पंजाब में तैयार की हत्या की प्लानिंग, बंगाल के शूटर को किया हायर, टारगेट पर था एक परिवार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन