पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आशीष का शतक

Updated at : 19 Apr 2024 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आशीष का शतक

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गये मुकाबले में वाइएमसीसी ने सचिवालय सीसी और केएनसीसी ने पीएसी को पराजित किया़ वाईएमसीसी की ओर आशीष मिश्रा ने इस सत्र में यह दूसरा शतक बनाया़

विज्ञापन

पटना़ पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गये मुकाबले में वाइएमसीसी ने सचिवालय सीसी और केएनसीसी ने पीएसी को पराजित किया़ वाईएमसीसी की ओर आशीष मिश्रा ने इस सत्र में यह दूसरा शतक बनाया़ एनआइओसी ग्राउंड पर खेले गये मैच में सचिवालय सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में नौ विकेट पर 231 रन बनाये़ अनमोल ने 63 रनों की पारी खेली़ वाइएमसीसी की ओर से हर्षवर्धन ने तीन विकेट लिये़ जवाब में वाइएमसीसी ने 34.5 ओवर में तीन विकेट पर 232 रन बना कर मैच को जीत लिया़ आशीष मिश्रा ने 94 गेंदों में 14 चौके की मदद से 100 रन बनाये़ संपतचक ग्राउंड पर खेले गये एक अन्य मैच में पीएसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.2 ओवर में 96 रन बनाये़ जवाब में केएनसीसी ने 8.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 99 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन