ePaper

एक्सपायरी दवा दिये जाने पर आशा का हंगामा

Updated at : 08 Jul 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
एक्सपायरी दवा दिये जाने पर आशा का हंगामा

patna news: पालीगंज. एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सेवा में लगातार सुधार कर रही है . वहीं दूसरी ओर उनके नुमांइदे उनकी योजना पर पानी फेर रहे हैं.

विज्ञापन

पालीगंज. एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सेवा में लगातार सुधार कर रही है . वहीं दूसरी ओर उनके नुमांइदे उनकी योजना पर पानी फेर रहे हैं. ताजा मामला पालीगंज पीएचसी का है . जहां पीएचसी प्रशासन ने आशा कर्मियों को बच्चों को दी जाने के लिए एक्सपायरी दवा दे दी. जिससे गुस्सायी आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पालीगंज में मंगलवार को बच्चों को दी जाने वाली एक्सपायरी दवा आशा कार्यकर्ताओं को वितरण करने के लिए दिया जा रहा था. जिस पर दर्जनों आशा कार्यकताओं ने हंगामा किया. इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गयी. बाद में अधिकारियों के द्वारा नयी दवा देने के आश्वासन के बाद आशा शांत हुईं. बताया जाता है कि बच्चों को दी जाने वाली दवा सिरप का डेट एक्सपायर था. और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मी द्वारा एक्सपायरी दवा वितरण किया जा रहा था. जब आशा कार्यकर्ता ने हंगामा करने लगी. आशा कार्यकर्ताओं को आरोप है की अस्पताल के कर्मी मनमानी तरीके से अपनी ड्यूटी करते हैं और हम सभी आशा कर्मियो को ग्रामीणों से कोपाभाजन का शिकार होना पड़ता है. वहीं अस्पताल प्रबंधक प्रजित तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है फिलहाल एक्सपायरी दवा को बदलकर दूसरे दवा आशा कार्यकताओं को देने का निर्देश कर्मी को दिया गया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन