आर्मी इंटेलिजेंस ने एसटीएफ संग से हथियार तस्कर दो को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
आर्मी इंटेलिजेंस ने एसटीएफ संग से हथियार तस्कर दो को पकड़ा

patna news: दानापुर. मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ की टीम की गुप्त सूचना पर एसटीएफ के सहयोग से मधुबनी के खजौली रेलवे स्टेशन से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

दानापुर. मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ की टीम की गुप्त सूचना पर एसटीएफ के सहयोग से मधुबनी के खजौली रेलवे स्टेशन से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के पास से एक देसी कारबाइन, दो देसी पिस्टल, 69 गोली, 5 मैगजीन, तीन मोबाइल व दो बाइक बरामद की है. गिरफ्तार मोहम्मद हुसैन नारवां खजौली व राजीव सिंह बेहटा खजौली निवासी है. गिरफ्तार तस्कर अवैध तरीके से भरी मात्रा में हथियार व कारतूस की सप्लाइ करते थे. तस्कर पिछले 6 महीने से मिलिट्री इंटेलिजेंस के राडार पर थे. एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से एक देशी कार्बाइन, दो 7.65 एमएम देशी पिस्टल, पंद्रह 9 एमएम कारतूस, तैंतालीस 7.65 एमएम कारतूस, ग्यारह .315 बोर कारतूस, पांच मैगजीन, तीन मोबाइल व दो बाइक बरामद हुई है.

दिल्ली में 5.37 करोड़ की साइबर ठगी में बिहटा व नौबतपुर से दो गिरफ्तार

नौबतपुर. दिल्ली के साउथ वेस्ट साइबर थाने में दर्ज 5.37 करोड़ रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने नौबतपुर के गोरैला गांव निवासी शुभम कुमार व बिहटा के शिव शक्ति नगर निवासी धीरज कुमार को पकड़ा है. इन दोनों के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है. दिल्ली के साइबर थाने में छह जून 2025 को करोड़ों की ठगी का केस दर्ज किया गया था. इसके बाद दिल्ली के साउथ वेस्ट साइबर थाने की सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी के साथ छह सदस्यीय पुलिस टीम पटना पहुंची और बिहटा व नौबतपुर में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन