अपसा ने 400 शिक्षकों को किया सम्मानित
Author Kumar prabhat
Updated:
विज्ञापन

अन एडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (अपसा) की ओर से शनिवार को 7वां शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन रविंद्र भवन में किया गया.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
अन एडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (अपसा) की ओर से शनिवार को 7वां शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन रविंद्र भवन में किया गया. उद्घाटन राज्य सभा सांसद सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति केसी सिन्हा, डीपीओ कुमकुम पाठक, मिनर्वा एडुवेंचर्स के जयंत भट्टाचार्या के साथ विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण कुमार, नागमणि कुशवाहा, युवा शिक्षाविद दीपक प्रकाश मौजूद रहे. इस अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अपसा संगठन की सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है. वहीं डीपीओ कुमकुम पाठक ने सभी निजी विद्यालयों को विभागीय मदद की बात कही. साथ ही विशिष्ट अतिथि नागमणि कुशवाहा ने संगठन द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की बात करते हुए कहा कि अपसा के द्वारा शिक्षकों की इस तरह से सम्मानित कर घर-घर में शिक्षा की ज्योत जलाने में मदद मिलेगी. वहीं विशिष्ट अतिथि दीपक प्रकाश ने घोषणा किया कि अपने शिक्षण संस्थान के माध्यम से निजी विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने की व्यवस्था की जायेगी. शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य की विभिन्न निजी विद्यालयों से आये लगभग 400 शिक्षकों को अपसा शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया. सभी शिक्षकों को मोमेंटो और सम्मान पत्र प्रदान किया गया. समारोह की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार झा ने कहा कि संगठन द्वारा राज्य के सभी निजी विद्यालयों की विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय की सभी मूलभूत उद्देश्य को पूरा किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










