कैंपस : कंपार्टमेंटल परीक्षा की स्क्रूटनी के लिए आज से करें आवेदन

Updated at : 01 Jun 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : कंपार्टमेंटल परीक्षा की स्क्रूटनी के लिए आज से करें आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक व इंटर विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 में सम्मिलित परीक्षार्थियों का परीक्षाफल 29 मई को जारी कर दिया था.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक व इंटर विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 में सम्मिलित परीक्षार्थियों का परीक्षाफल 29 मई को जारी कर दिया था. परीक्षाफल में यदि कोई छात्र-छात्रा किसी एक विषय या सभी विषय के प्राप्तांक से असंतुष्ट हों, तो अपने उस विषयों की उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटनी कराने के लिए दो से छह जून तक आवेदन कर सकते हैं. इंटर के लिए आवेदन वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in अथवा https://www.bsebscrutiny.com/login पर कर सकते हैं. वहीं, मैट्रिक के लिए वेबसाइट https://intermediate.bsebscrutiny.com अथवा https://biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. प्रति विषय 120 रुपये देने होंगे. यदि उत्तरपुस्तिका के अंदर के पृष्ठों के अंक मुख पृष्ठ पर अंकित नहीं है, तो उसमें सुधार किया जायेगा. प्रदत्त अंकों के योग में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसमें सुधार किया जायेगा. यदि कोई प्रश्न या उसके खंड का प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित है, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जायेगा. स्क्रूटनी के परिणामस्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या यथावत रह सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन