कैंपस : सीइटी-बीएड के लिए आज तक करें आवेदन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 7:56 PM
दो वर्षीय बीएड व शिक्षा शास्त्री 2024 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चार जून को समाप्त हो जायेगी.
-दो लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया आवेदन संवाददाता, पटना दो वर्षीय बीएड व शिक्षा शास्त्री 2024 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चार जून को समाप्त हो जायेगी. विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 29 मई से चार जून तक बढ़ायी गयी थी. करीब दो लाख से अधिक आवेदन इस बार प्राप्त हुए हैं. आवेदन में त्रुटि सुधार भी चार जून तक कर सकते हैं. एडमिट कार्ड 17 जून को जारी कर दिया जायेगा. वहीं, सीइटी-बीएड 25 जून को आयोजित किया जायेगा. सीइटी-बीएड-2024 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो अशोक कुमार मेहता ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए राज्य के 11 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










