पीपीयू में एडमिशन के लिए अब 28 अप्रैल से करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन
पीपीयू में एडमिशन के लिए अब 28 अप्रैल से करें आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होने वाली थी, लेकिन विश्वविद्यालय के पोर्टल पर तकनीकी समस्या आने की वजह से आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) में स्नातक कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होने वाली थी, लेकिन विश्वविद्यालय के पोर्टल पर तकनीकी समस्या आने की वजह से आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी. अब 28 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. विश्वविद्यालय के डीन राजीव रंजन ने बताया कि पोर्टल पर ट्रायल लिया गया है. कुछ थोड़ी बहुत दिक्कतें आ रही थीं, जिस वजह से तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है, ताकि आवेदन करने वाले छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके. रेगुलर और वोकेशनल कोर्स को मिलाकर डेढ़ लाख सीटें विश्वविद्यालय में हैं. इस बार नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह से बदले हुए पैटर्न पर होगी. इसबार केन्द्रीयकृत नामांकन होगा.

पीपीयू में स्पोर्ट्स कमेटी गठित

पीपीयू में नयी स्पोर्ट्स कमेटी गठित की गयी है. इसके अध्यक्ष कुलपति होंगे. वहीं, स्पोर्ट्स प्रभारी प्रो मनोज कुमार को बनाया गया है. इनके अलावा इस कमेटी में कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्राचार्य प्रो इंद्रजीत राय, जेडी वीमेंस कॉलेज कॉलेज की प्राचार्या, इतिहास विभाग के अध्यक्ष अरविंद कुमार, अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो सलोनी कुमार और कुलसचिव प्रो एनके झा को सदस्य सचिव बनाया गया है. स्पोर्ट्स प्रभारी प्रो मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी कर दिया जायेगा. कैलेंडर बनकर तैयार है. सभी कॉलेजों को अलग-अलग खेल प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. सभी कॉलेज को इस बार शेड्यूल के अनुसार खेल कराना होगा. इसमें कोताही करने वाले कॉलेजों में विश्वविद्यालय स्तर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन