ePaper

एसटीइटी के लिए आज से आवेदन, पेपर-1 के लिए 16 व पेपर-2 के लिए 29 विषयों की होगी पात्रता परीक्षा

Updated at : 10 Sep 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
एसटीइटी के लिए आज से आवेदन, पेपर-1 के लिए 16 व पेपर-2 के लिए 29 विषयों की होगी पात्रता परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

विज्ञापन

-आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. एसटीइटी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो जायेगी. आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर है. आवेदन वेबसाइट secondary.biharboardonline.com व https://biharboardonline.com/ पर ही स्वीकार किये जायेंगे. परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा, जो उन्हें आगामी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का सीधा मौका देगा. एसटीइटी का आयोजन चार से 25 अक्तूबर तक आयोजित किया जायेगा. रिजल्ट एक नवंबर को जारी कर दिया जायेगा. एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क जनरल, बीसी, इडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 960 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, पीएच, के लिए 760 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि दोनों पेपर के लिए आवेदन शुल्क जनरल, बीसी, इडब्ल्यूएस के लिए 1440 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, पीएच के लिए आवेदन शुल्क 1140 रुपये है. परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में होगा.

महत्वपूर्ण तिथियां-तारीख

आवेदन प्रक्रिया: 11 से 19 सितंबर तक

एसटीइटी का आयोजन: 4 से 25 अक्तूबर 2025

रिजल्ट जारी होने की तिथि: 1 नवंबर

महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और साथ ही संबंधित विषय में बीएड की डिग्री भी आवश्यक है. साथ ही उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष पुरुषों के लिए होनी चाहिए. जबकि महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गयी है. बिहार बोर्ड की तरफ से राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी शिक्षक नौकरी के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए एसटीइटी आयोजित किया जा रहा है.

150 प्रश्न पूछे जायेंगे, 29 विषयों की होगी परीक्षा

बिहार एसटीइटी 2025 का पैटर्न इस तरह तय किया गया है कि इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे. इनमें से 100 प्रश्न विषय-आधारित होंगे, जबकि शेष 50 प्रश्न शिक्षक कला और अन्य दक्षताओं से संबंधित होंगे. परीक्षा की कुल अवधि ढाई घंटे की होगी. यह परीक्षा दो हिस्सों में आयोजित की जायेगी- पेपर-1 माध्यमिक कक्षाओं के लिए और पेपर-2 उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए. पेपर-1 के लिए 16 व पेपर-2 के लिए 29 विषयों की परीक्षा होगी.

पेपर-1 और पेपर-2 में ये विषय हैं शामिल:

पेपर-1 में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली,अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारिरिक शिक्षा, संगित, ललित कला, नृत्य विषय शामिल हैं.पेपर-2 में उच्च माध्यमिक में हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, मगही, अरबी, फारसी, बंग्ला, मैथिली, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत विषय शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन