कैंपस : डीएलएड में सेकेंड स्पॉट राउंड के लिए आवेदन आज से

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Sep 2024 7:17 PM

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए सेकेंड स्पॉट राउंड की तिथि जारी कर दी है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए सेकेंड स्पॉट राउंड की तिथि जारी कर दी है. शैक्षणिक सत्र 2024-26 में एडमिशन के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के आधार पर तीन चरण में एडमिशन हुआ था. इसके बाद पहले स्पॉट राउंड के तहत सात सितंबर तक एडमिशन हुआ था. इसके बाद भी सीटें रिक्त रह गयीं. रिक्त सीटों पर सेकेंड स्पॉट राउंड के तहत सीटें भरी जायेगी. इसके लिए 11 से 12 सितंबर तक अभ्यर्थी डीएलएड संस्थानों में जाकर एडमिशन करवा सकते हैं. औपबंधिक मेरिट लिस्ट 13 सितंबर को प्रकाशित करनी होगी. मेरिट लिस्ट पर 13 से 14 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. आपत्ति का निराकरण 14 सितंबर तक करना होगा. आपत्ति निराकरण के बाद 17 सितंबर तक मेरिट लिस्ट जारी करनी होगी. इस लिस्ट के आधार पर 17 से 18 सितंबर तक एडमिशन होगा. अगर संस्थान में लिस्ट खाली रह गयी, तो 19 सितंबर तक वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों का एडमिशन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन