ePaper

कैंपस : पीपीयू में ग्रेजुएशन के नये सत्र में एडमिशन के लिए दो मई से करें ऑनलाइन आवेदन, कक्षाएं चार जुलाई से

Updated at : 24 Apr 2024 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पीपीयू में ग्रेजुएशन के नये सत्र में एडमिशन के लिए दो मई से करें ऑनलाइन आवेदन, कक्षाएं चार जुलाई से

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन

– तीन चरण में जारी होगी मेधा सूची, पहली सूची 27 मई को होगी प्रकाशित

– लगभग एक लाख 20 हजार सीटों पर होगा नामांकन, पटना व नालंदा के कॉलेजों में होगा नामांकन

– रविवार और अन्य छुट्टी के दिनों में भी जारी रहेगी नामांकन प्रक्रिया

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. कुलपति प्रो आरके सिंह के निर्देश के बाद छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो एके नाग ने विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इसके तहत दो मई से ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित है. पहली मेधा सूची 27 मई को जारी होगी, इसके माध्यम से पांच जून तक नामांकन लिया जायेगा. कॉलेजों में चार जुलाई से कक्षाएं आरंभ हो जायेंगी. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पटना व नालंदा जिले के अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में इसके माध्यम से ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी. विश्वविद्यालय की ओर से इन महाविद्यालयों में करीब एक लाख 20 हजार सीटें निर्धारित की गयी हैं. छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो एके नाग ने बताया कि तीन राउंड में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पाॅट राउंड का आयोजन किया जायेगा. इसकी तिथि नामांकन पोर्टल पर दी जायेगी. नामांकन प्रक्रिया रविवार और छुट्टियों के दिनों में भी जारी रहेगी. इसके लिए कॉलेजों में अलग से व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये हैं. नामांकन प्रक्रिया राज्य सरकार की ओर से जारी आरक्षण नीति से प्रभावी रहेगी. ऑनलाइन आवेदन शुल्क सामान्य, बीसी वन व बीसी टू कोटि के अभ्यर्थियों को छह सौ रुपये देने होंगे, जबकि एससी-एसटी कोटि के अभ्यर्थियों को 450 रुपये देने होंगे.

एडमिशन कैलेंडर:

ऑनलाइन आवेदन आरंभ : दो मई

आवेदन की अंतिम तिथि : 25 मई

पहली मेधा सूची : 27 मई

पहली मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि : पांच जून

कॉलेजों की ओर से नामांकन का वैलिडेशन : सात जून

दूसरी मेधा सूची : आठ जून

दूसरी मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि : 15 जून

दूसरी मेधा सूची से नामांकित छात्रों का वैलिडेशन : 19 जून

तीसरी मेधा सूची : 20 जून

तीसरी मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि : 27 जून

तीसरी मेधा सूची से नामांकित छात्रों का वैलीडेशन : 28 जून

कक्षा आरंभ : चार जुलाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन