लेटरल एंट्री से पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए आवेदन अब चार मई तक

Updated:
विज्ञापन
लेटरल एंट्री से पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए आवेदन अब चार मई तक

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने सरकारी, निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निक संस्थानों में लेटरल एंट्री के तहत द्वितीय वर्ष में एडमिशन के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने सरकारी, निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निक संस्थानों में लेटरल एंट्री के तहत द्वितीय वर्ष में एडमिशन के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है. 1406 सीटों के लिए डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) 2025 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन चार मई तक कर सकते हैं. शुल्क पांच मई तक जमा कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म में सुधार सात से आठ मई तक कर सकते हैं. एडमिट कार्ड 20 मई को जारी कर दिया जायेगा. परीक्षा 11 मई के बदले अब एक जून को आयोजित की जायेगी. सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, द्विव्यांग कोटि के लिए परीक्षा शुल्क 2200 रुपये देने होंगे. बीसीइसीइबी ने कहा है कि राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानें में अभियंत्रण डिप्लोमा स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) 2025 में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए 12वीं साइंस सफल (फिजिक्स, केमिस्ट्री अनिवार्य विषय के रूप में तथा इसके साथ गणित, जीव विज्ञान के साथ ) या 10वीं प्लस आइटीआइ सफल स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन