ePaper

आइजीआइएमएस में बनेगा एक और नया कैथलैब

Updated at : 18 Apr 2025 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
आइजीआइएमएस में बनेगा एक और नया कैथलैब

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) में दिल के मरीजों को मिलने वाली वेटिंग को कम करने की कवायद जल्द शुरू होने जा रही है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) में दिल के मरीजों को मिलने वाली वेटिंग को कम करने की कवायद जल्द शुरू होने जा रही है. मरीजों को समय पर एंजीयोप्लास्टी, एंजीयोग्राफी समेत इलाज की अन्य प्रक्रिया जिसमें वेटिंग दी जाती है, उसे कम करने के लिए संस्थान में एक अतिरिक्त कैथ लैब बनाया जायेगा. हृदय रोगियों को समय पर बेहतर इलाज को लेकर संस्थान के कार्डियालॉजी विभाग में नयी कैथलैब स्थापित करने की मंजूरी स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिल गयी है. इसके लिए यहां जल्द ही निर्माण कार्य से संबंधित खरीद की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है. अभी 15 से 20 दिन की मिलती है वेटिंग आइजीआइएमएस के हृदय रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 400 से अधिक मरीज इलाज कराने आते हैं. इनमें करीब 20 प्रतिशत मरीजों को इको जांच तो 15 प्रतिशत मरीजों को कैथ लैब के तहत होने वाली इलाज की जरूरत पड़ती है. लेकिन वर्तमान में एंजीयोप्लास्टी, एंजियोग्राफी के अलावा इको से जांच के लिए करीब 15 से 20 दिन तक की वेटिंग दी जाती है. जिससे खासकर दूर जिले से आये मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं संस्थान प्रशासन का दावा है कि एक अतिरिक्त कैथलैब के बनने से अब वेटिंग कम किया जा सकता है. मौजूदा समय में संस्थान में दो कैथ लैब का संचालन हो रहा है. बताया जा रहा है कि नयी कैथ लैब पर करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. अगले दो महीने में उपकरणों की खरीदारी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन