ePaper

दर्शन परिषद बिहार का 47वां वार्षिक अधिवेशन 21-23 दिसंबर तक नालंदा में

Updated at : 02 Nov 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
दर्शन परिषद बिहार का 47वां वार्षिक अधिवेशन 21-23 दिसंबर तक नालंदा में

नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) के तत्वावधान में दर्शन परिषद, बिहार का 47वां वार्षिक अधिवेशन 21-23 दिसंबर तक नालंदा में आयोजित होगा.

विज्ञापन

पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) के तत्वावधान में दर्शन परिषद, बिहार का 47वां वार्षिक अधिवेशन 21-23 दिसंबर तक नालंदा में आयोजित होगा. इस आयोजन के संरक्षक एनओयू के कुलपति प्रो रवींद्र कुमार एवं संयोजक कुलसचिव सह परिषद के उपाध्यक्ष प्रो अभय कुमार सिंह होंगे. आयोजन सचिव की जिम्मेदारी डीके कॉलेज, डुमराव की प्रधानाचार्या सह परिषद की कोषाध्यक्ष प्रो वीणा कुमारी निभायेंगी. यह निर्णय रविवार को उपाध्यक्ष प्रो शैलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई परिषद की कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में लिया गया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासचिव प्रो श्यामल किशोर ने बताया कि परिषद अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर रहा है. इसलिए यह आयोजन अमृत महोत्सव के रूप में आयोजित होगा, जिसका केंद्रीय विषय ‘अप्प दीपो भव’ (अपने दीपक स्वयं बनो) रखा गया है. बैठक में अधिवेशन से संबंधित अन्य पहलुओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिये गये. बैठक में कार्यकारिणी की गत बैठक में दार्शनिक अनुगूंज के प्रधान संपादक एवं संपादक के संबंध में लिये गये निर्णय का अनुमोदन किया गया. प्रो नागेंद्र मिश्र प्रधान संपादक और प्रो महेश्वर मिश्र एवं डॉ विजय कुमार संपादक की भूमिका निभायेंगे. ऑनलाइन बैठक में उपाध्यक्ष प्रो शैलेश कुमार सिंह एवं प्रो अभय कुमार सिंह, महासचिव प्रो श्यामल किशोर, संयुक्त सचिव प्रो किस्मत कुमार सिंह, प्रो पूर्णेंदु शेखर, प्रो अवधेश कुमार सिंह एवं डॉ सुधांशु शेखर, कोषाध्यक्ष प्रो वीणा कुमारी, प्रधान संपादक प्रो नागेंद्र मिश्र, संपादक द्वय प्रो महेश्वर मिश्र एवं डॉ विजय कुमार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन