Anganwadi Kendra Bihar: बिहार में अब बायोमेट्रिक सिस्टम से जुड़ेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सेविका-सहायिका भी बनायेंगी अटेंडेंस

Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Dec 2025 9:17 AM

विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र अब बायोमेट्रिक सिस्टम से जुड़ेंगे

Anganwadi Kendra Bihar: बिहार के लगभग एक लाख 14 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ा बड़ा अपडेट है. दरअसल, ये सभी केंद्र बायोमेट्रिक सिस्टम से जुड़ेंगे. ऐसे में अब बिहार में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका-सहायिका भी अटेंडेंस बनायेंगी.

विज्ञापन

Anganwadi Kendra Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों को एडवांस बनाया जा रहा है. इसके साथ ही लगभग एक लाख 14 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ा बड़ा अपडेट है. दरअसल, आंगनबाड़ी केंद्र समय पर नहीं खुलने की सूचना समाज कल्याण विभाग तक पहुंच जायेगा. राज्य के एक लाख 14 हजार केंद्रों को बायोमैट्रिक सिस्टम से जोड़ा जायेगा. जहां हर दिन सेविका-सहायिका को अटेंडेंस बनाना होगा. विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है.

सेविका-सहायिका को बनाना होगा अटेंडेंस

जानकारी के मुताबिक, जल्द ही नये एप के माध्यम से सभी केंद्र सेविका-सहायिका को अटेंडेंस बनाना होगा, ताकि केंद्र समय पर खुल सकें. दरअसल, फिलहाल 34 प्रतिशत से अधिक केंद्र समय पर नहीं खुलते हैं. नया सिस्टम अप्रैल से काम करेगा. विभाग ने जिलों को निर्देश दिया है कि जब तक बायोमैट्रिक सिस्टम से केंद्रों को नहीं जोड़ा जाता है. उस वक्त तक सभी एलएस को हर दिन किसी एक केंद्र पर जाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ना है. जिसमें सेविका और सहायिका को यह दिखाना है कि केंद्र खुला हुआ है.

अटेंडेंस नहीं बनने पर आयेगा रिमाइंडर

साथ ही यही रिपोर्ट एलएस को हर दिन सीडीपीओ को भेजना होगा. इसमें नहीं जुड़ने वाली सेविका-सहायिका के संबंध में मान लिया जायेगा कि उनका केंद्र समय पर नहीं खुला है. ऐसे केंद्र की संचालिका पर कार्रवाई की जायेगी. नयी तकनीक में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का कोड और सेविका-सहायिका का नाम दर्ज रहेगा. यहां से बायोमैट्रिक में अटेंडेंस नहीं बनने पर तुरंत सेंटर खुलने का समय होते ही सेविका के मोबाइल पर रिमाइंडर आ जायेगा.

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिये मेगा प्लान तैयार

इससे पहले खबर यह भी आई थी कि आगनबाड़ी केंद्रों को दुरुस्त किया जायेगा. पटना जिले के आंगनबाड़ी केंद्र छोटी झोपड़ियों या तंग किराये के कमरों में नहीं चलेंगे. सरकार ने इन केंद्रों को आधुनिक और पक्के भवनों में शिफ्ट करने का मेगा प्लान तैयार कर लिया है. नाबार्ड के सहयोग से शुरू होने वाली इस योजना के तहत अब बच्चों को पढ़ाई और पोषण के लिए अपना स्थायी और सुरक्षित आशियाना मिलेगा. जिला प्रशासन ने इसके लिए कमर कस ली है और पहले चरण में सात प्रमुख अंचलों को इस बदलाव के लिए चुना गया है.

Also Read: Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव को किसने दी जान से मारने की धमकी? थाने में दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन