Amrit Bharat Train:अमृत भारत की रफ्तार बिहार की ओर,सीतामढ़ी से दिल्ली को नई ट्रेन की सौगात जल्द

Amrit Bharat Train
Amrit Bharat Train: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी! सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच जल्द दौड़ेगी अमृत भारत ट्रेन. सांसद संजय झा की पहल पर रेल मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही मिथिला क्षेत्र के कई स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की भी शुरुआत हो गई है.
Amrit Bharat Train: बिहार के रेलवे नेटवर्क को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ी पहल हुई है. सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच जल्द अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. यह जानकारी राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने दी है, जिन्होंने रेल मंत्री से मिलकर इसकी मांग की थी. साथ ही मधुबनी, झंझारपुर, लौकहा, मनीगाछी जैसे क्षेत्रों में ओवरब्रिज, वाशिंग पिट, नई रेल लाइन सर्वे और स्टेशन अपग्रेड की भी मांग की गई है.
राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पुनौराधाम में आठ अगस्त को होने वाले भूमि पूजन एवं कार्यारंभ कार्यक्रम के अवसर पर सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच एक अमृत भारत ट्रेन की सौगात देने का आग्रह किया था.
उन्होंने रेल मंत्री को दिए मांग पत्र में मधुबनी स्थित रेलवे गुमटी-13 पर जाम की समस्या से मुक्ति के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण, सीतामढ़ी–जयनगर–लौकहा–फारबिसगंज तथा झंझारपुर–सुपौल–मधेपुर (नये कोशी ब्रिज के साथ) नई रेल लाइन का सर्वेक्षण, झंझारपुर को ‘अमृत स्टेशन’ का दर्जा, लौकहा में कोचिंग कॉम्प्लेक्स के साथ दो वॉशिंग पिट का निर्माण, मनीगाछी में मेमू मेंटेनेंस शेड की स्थापना आदि की मांग की है.
नारायणपुर अनंत स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस का ठहराव शुरू
अनंत रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से चल रहा सूखा अब समाप्त होने वाला है. यहां मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है. पहले केवल सिवान-समस्तीपुर के बीच एक पैसेंजर ट्रेन ही रुकती थी, जबकि स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट और बड़ी संख्या में रेल कर्मी मौजूद थे.
इस क्षेत्र में महिला छात्रावास, आईटीआई कॉलेज, होम्योपैथिक कॉलेज सहित कई शैक्षणिक संस्थान हैं. बेला औद्योगिक क्षेत्र में भी पांच सौ से अधिक कारखाने हैं. पहले यात्रियों को स्टापेज न होने के कारण पांच-छह किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता था, लेकिन अब धीरे-धीरे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है, जिससे आने वाले समय में यह स्टेशन भी व्यस्त हो जाएगा.
कोविड के समय बंद की गई गाड़ियों ठहराव पुनः फिर से शुरू
कोरोना काल के दौरान बंद हुई रक्सौल से हावड़ा जाने वाली 13022 मिथिला एक्सप्रेस का ठहराव पुनः प्रारंभ हो गया है. यह ट्रेन सात अगस्त से निर्धारित समय पर दोपहर 13:53 बजे पहुंचेगी और 13:55 बजे प्रस्थान करेगी. डाउन मिथिला 13021 एक्सप्रेस आठ अगस्त को सुबह 04:18 बजे पहुंचेगी और 04:20 बजे खुल जाएगी.
मिथिला एक्सप्रेस का ठहराव नारायणपुर के अलावा दुबहा, सिहो और सिलौत में भी दो मिनट का दिया गया है. इसके अतिरिक्त, मौर्य, टाटा-छपरा एक्सप्रेस का ठहराव कर्पूरीग्राम में और बाघ एक्सप्रेस का नयागांव में दिया गया है
लिच्छवी एक्सप्रेस का परमानंदपुर और बरौनी-ग्वालियर का सराय में ठहराव है.सद्भावना, शहीद, सरयू-यमुना, पटना-जयनगर, टाटा-छपरा, मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस का सोनपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है. रेलवे बोर्ड के आदेश पर पूर्व मध्य रेल के सीपीटीएम ने यह निर्देश जारी किया है.
Also Read: Bihar SIR: 65 लाख वोटर कहां गायब हो गए? बिहार SIR पर ADR ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




