ePaper

बिहार के आमस-दरभंगा फोरलेन सड़क प्रोजेक्ट में फंसा पेंच, जानिए कहां आयी है रूकावट...

Updated at : 05 Aug 2024 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
symbolic photo

सांकेतिक फोटो

बिहार के आमस-दरभंगा फोरलेन प्रोजेक्ट में पेंच फंसा हुआ है. पटना में कुछ जमीनों को लेकर अभी भी बात नहीं बनी है. जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत आमस-दरभंगा फोरलेन में पटना जिले में होने वाले सड़क निर्माण को लेकर काम शुरू नहीं हुआ है. फतुहा अंचल में 10 एकड़ जमीन के मामले में पेच है. फोरलेन के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण होने वाली 10 एकड़ जमीन सरकारी या रैयतों की है. इस पर निर्णय नहीं लिया जा सका है. इस वजह से जमीन अधिग्रहण में देरी हो रही है.

पटना जिले के इन जगहों से गुजरेगी फोरलेन

पटना जिले में धनरूआ व फतुहा अंचल से होकर आमस-दरभंगा फोरलेन गुजर रही है. जिले के रामनगर-आमस खण्ड प्रोजेक्ट के तहत 12 मौजा में जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है. इसमें फतुहा अंचल में चार मौजा राबीयाचक, भेड़गावा, जैतीया एवं वाजीदपुर तथा धनरूआ अंचल में आठ मौजा बघबर, बहरामपुर, पिपरावॉ, बिजपुरा, नसरतपुर, छाती, टरवॉ एवं पभेड़ा शामिल है.

ALSO READ: Bihar Weather: बिहार में इन जिलों में आज जोरदार बारिश के आसार, जानिए अगले 3 दिनों तक मौसम कैसा रहेगा…

किस जमीन को लेकर नहीं हुआ है फैसला…

जानकारों के अनुसार फतुहा अंचल में 14.2 एकड़ बकास्त भूमि है. इसमें से 3.61 एकड़ रैयतों की है. बाकी 10.59 एकड़ जमीन को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है. जमीन के कागजात देख कर जमीन के सरकारी होने या रैयतों का होने को लेकर चिह्नित नहीं हुआ है. इसे लेकर जमीन अधिग्रहण में बाधा हो रही है.

कॉमर्शियल रेट को लेकर मुआवजा नहीं वितरण हुआ

सूत्र ने बताया कि प्रोजेक्ट में फतुहा अंचल में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया की गयी. चार गांवों में 69 एकड़ जमीन अधिग्रहण में 39 करोड़ मुआवजे का वितरण होना है. रैयतों द्वारा कॉमर्शियल रेट की मांग करने पर मुआवजा राशि नहीं ली गयी. इसके बाद 25 करोड़ संबंधित न्यायालय में जमा कर दिया गया. चार अंचलों में मात्र 14 करोड़ राशि का वितरण हुआ. प्रोजेक्ट के लिए फतुहा व धनरूआ अंचल में 205.25 एकड़ रैयती जमीन अधिग्रहण के एवज में 123.24 करोड़ मुआवजे का वितरण होना है. सूत्र ने बताया कि धनरूआ अंचल में 136 एकड़ जमीन के लिए मुआवजा वितरण हुआ है. धनरूआ अंचल में फोरलेन निर्माण कार्य के लिए जमीन उपलब्ध करायी गयी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन