ब्वाॅयलर लगे सभी कारखानों का होगा निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
ब्वाॅयलर लगे सभी कारखानों का होगा निरीक्षण

राज्य के वैसे सभी कारखानों की सख्ती से जांच की जायेगी. जहां ब्वाॅयलर या किसी भी तरह के कैमिकल को स्टोर किया जाता है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राज्य के वैसे सभी कारखानों की सख्ती से जांच की जायेगी. जहां ब्वाॅयलर या किसी भी तरह के कैमिकल को स्टोर किया जाता है. श्रम संसाधन विभाग ने हाल के दिनों में कारखानों में विस्फोट की घटनाएं की समीक्षा के बाद निर्णय लिया है कि छोटे-बड़े कारखानों की सख्ती से जांच करें और कमियां मिलने पर उसके सुधार के लिए समय दें. समय पर सुधार नहीं होने पर कारखानों पर कार्रवाई करें. आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कुल 7375 कारखानों का निबंधन है. विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संयुक्त निरीक्षण दल बनाकर जांच करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन