बिहार के 4 एयरपोर्ट का सर्वे करने के लिए दिल्ली से आएगी टीम, राज्य सरकार ने लिखा लेटर

Updated at : 12 Apr 2026 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
Airport in Bihar team come from Delhi for survey

एयरपोर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Airport In Bihar: बिहार के 4 जिलों में एयरपोर्ट का सर्वे होने वाला है. इसके लिए दिल्ली से एक सर्वे टीम आएगी. जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार की ओर से सभी चार एयरपोर्ट को उड़ान योजना में शामिल करने के लिए एक लेटर भी लिखा गया है.

विज्ञापन

Airport In Bihar: बिहार के चार जिलों मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), भागलपुर, गोपालगंज और छपरा (सारण) में एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार किया जाना है. इससे पहले सर्वे कराया जाएगा. बिहार के चार एयरपोर्ट के सर्वे के लिए दिल्ली से एक टीम आएगी. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) की टीम एयरपोर्ट का सर्वे करेगी.

बिहार कब आएगी सर्वे टीम?

जानकारी के मुताबिक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की टीम 15 से 18 अप्रैल के बीच आएगी और निरीक्षण करेगी. सर्वे के बाद ही टीम की ओर से प्री फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार किया जाएगा और इसे राज्य सरकार के सिविल विमानन विभाग को दिया जाएगा. इसी रिपोर्ट में सभी चार एयरपोर्ट को चालू करने के लिए कितनी जमीन की जरूरत पड़ेगी, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी.

एयरपोर्ट को लेकर राज्य सरकार ने लिखा लेटर

इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से चारों एयरपोर्ट को उड़ान योजना में शामिल करने के लिए एक लेटर लिखा गया है. इतना ही नहीं, चारों एयरपोर्ट का पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन (Pre-feasibility Study) कराने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को भुगतान भी किया गया है. इस तरह से एयरपोर्ट को जल्द से जल्द चालू करने के लिए काम में तेजी लाई जा रही है.

किस जिले में रनवे की कितनी है लंबाई?

  • गोपालगंज में अभी रनवे की लंबाई छह हजार फीट और चौड़ाई 150 फीट है, जिसे बढ़ाया जाएगा. इसे यहां व्यावसायिक उड़ानों के लिए चालू किया जा सकेगा.
  • मोतिहारी में रनवे की लंबाई 1950 फीट और चौड़ाई 300 फीट है.
  • भागलपुर में रनवे की लंबाई 3500 फीट और चौड़ाई 150 फीट है.
  • छपरा में रनवे की लंबाई 3000 फीट और चौड़ाई 100 फीट है.

Also Read: बिहार में अब बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं, ट्रांसफॉर्मर मीटर टैगिंग का काम 3 महीने में होगा पूरा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन