बिहटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एप्रन के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

सांकेतिक तस्वीर
Airport In Bihar: बिहटा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है. एयरपोर्ट के एप्रन के निर्माण ने तेजी पकड़ ली है. इससे पहले बाउंड्री वाल का काम पूरा कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, इस एयरपोर्ट का निर्माण 2027 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है.
Airport In Bihar: बिहार में रोड और रेलवे के साथ हवाई कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है. ऐसे में राज्य के कई जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है. बिहटा में भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण जारी है. फिलहाल एयरपोर्ट के एप्रन का निर्माण कार्य तेजी से निपटाया जा रहा है. एप्रन वह हिस्सा होता है, जहां विमानों को खड़ा किया जाता है. इसके साथ ही चढ़ने-उतरने समेत तकनीकी सुविधाओं को संचालित किया जाता है.
टैक्सी-वे का भी किया जा रहा है निर्माण
जानकारी के मुताबिक, बिहटा एयरपोर्ट के एप्रन को इस तरह से तैयार किया जा रहा है ताकि भविष्य में यहां से बड़े विमानों की आवाजाही हो सके. साथ ही निर्माण के दौरान सभी सुरक्षा मानकों को भी ध्यान में रखा जा रहा है. इसके अलावा टैक्सी-वे का निर्माण भी किया जा रहा है. इसका आधा हिस्सा एयरफोर्स के नियंत्रण वाले एरिया में डेवलप किया जाएगा. जबकि इसके आधे हिस्से को एप्रन से रनवे की ओर बनाया जा रहा है.
बिहटा एयरपोर्ट को लेकर क्या कहना है अधिकारियों का?
अधिकारियों की माने तो, बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण एजेंसियों को एयरफोर्स और नागरिक उड्डयन विभाग के बीच तालमेल बनाकर करना होगा. लगभग 108 एकड़ में बाउंड्री वाल का निर्माण किया गया है. टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण इस परियोजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है. बिहटा एयरपोर्ट के बनने से पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव कम हो सकेगा. इसके अलावा निवेश की संभावनाओं को भी नई गति मिल सकेगी.
2027 तक एयरपोर्ट का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
जानकारी के मुताबिक, बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण 2027 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके पहले फेज में लगभग 460 एकड़ की जमीन पर टर्मिनल भवन, सर्विस ब्लाक, फायर स्टेशन और एप्रन का निर्माण किया जाएगा. पूरे एयरपोर्ट का निर्माण लगभग 1453 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा. यहां से हर रोज लगभग 3 हजार यात्री सफर कर सकेंगे. इससे सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि इसके आस-पास के इलाके के भी लोगों को फायदा मिल सकेगा.
Also Read: अनंत सिंह का केस MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर, अश्लील गीत पर हथियार लहराकर ठुमका लगाने का है मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










