बगीचे में हुई कहासुनी के बाद युवक ने दोस्त की गोली मार कर दी हत्या
Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 14 Nov 2025 12:48 AM
बाढ़ थाना क्षेत्र के राणा बीघा गांव में गुरुवार को दिन में करीब 2:00 बजे एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी.
प्रतिनिधि, बाढ़
बाढ़ थाना क्षेत्र के राणा बीघा गांव में गुरुवार को दिन में करीब 2:00 बजे एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी. युवक की पहचान मोनू कुमार पिता स्वर्गीय कामेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम किया करता था. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने दोस्त बंटी कुमार के साथ गांव के सूर्य मंदिर के पास सरोवर से सटे बगीचा में बैठकर खा-पी रहा था. इस दौरान कुछ बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और बंटी कुमार ने मोनू को दो गोली मार कर जख्मी कर दिया. गंभीर हालत में 112 पुलिस की गाड़ी मोनू को बाढ़ अनुमंडल हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गयी. वही अपराधी फरार है.मौत से पहले पुलिस को मोनू ने बताया था कि गांव के ही जन्मजय कुमार उर्फ बंटी कुमार पिता स्वर्गीय अजय सिंह ने उसे बुलाकर सूर्य मंदिर तालाब की तरफ ले गया और दो गोली मार दी. घटना के कारण के बारे में अभी तक पता नहीं चला है. वहीं पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. पुलिस ने घटना को लेकर घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और एफएसएल की टीम घटनास्थल की जांच करने के लिए पटना से रवाना हो गयी है. दूसरी तरफ पुलिस छापेमारी में जुट गयी है. बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि दोस्त ने ही दोस्त की हत्या की है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










