दुर्घटना के बाद सड़क पर तड़प-तड़प कर गई महिला सिपाही की जान, जन्म से ठीक पहले गर्भ में ही टूटा शिशु का दम

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Mar 2025 8:20 AM

विज्ञापन

महिला सिपाही अल्का अनुपम की तस्वीर

Patna Accident News: पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डायल 112 में तैनात 7 महीने की गर्भवती महिला सिपाही अल्का अनुपम की मौत हो गई. बेली रोड पर ड्यूटी जाते समय एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

Patna Accident News: पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डायल 112 में तैनात गर्भवती महिला सिपाही की जान चली गई. बेली रोड पर स्कूटी से ड्यूटी जा रही अल्का अनुपम को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में न सिर्फ महिला सिपाही की मौत हुई, बल्कि उनका अजन्मा बच्चा भी जिंदगी की जंग हार गया.

हादसा और मौत की पुष्टि

ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश कुमार चौहान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अल्का अनुपम को पुलिस की गाड़ी से PMCH ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कार का नंबर BR 01P Q5029 बताया जा रहा है, जो उल्टे लेन से आ रही थी और इसी दौरान स्कूटी को टक्कर मार दी.

भाई के साथ जा रही थीं ड्यूटी पर

मृतका के भाई उन्हें ऑफिस छोड़ने आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अल्का अनुपम सड़क पर गिरकर तड़पने लगीं. राहगीरों और कुछ महिलाओं ने उन्हें किनारे किया और मदद पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक कोई मदद नहीं मिली. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई.

कौन थीं अल्का अनुपम?

  • अल्का अनुपम मूल रूप से मोतिहारी जिला बल में तैनात थीं.
  • फिलहाल पटना डायल 112 में ड्यूटी कर रही थीं.
  • पटना के कंकड़बाग मलाही पकड़ी की रहने वाली थीं.
  • उनके पति ATS में पदस्थापित हैं.

IPS शीला ईरानी ने जताया शोक

घटना पर IPS शीला ईरानी ने गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि यह हादसा पुलिस विभाग के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही. हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे थे. वहीं, हादसे में घायल महिला सिपाही के भाई का भी इलाज चल रहा है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी वाहन चालक और कार मालिक की पहचान करने में जुटी है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: अजातशत्रु के शासनकाल में महात्मा बुद्ध ने त्यागा था देह, राजगृह में बना है स्तूप

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन