मिशन एडमिशन : एलकेजी में हर स्कूल में 160 से 220 सीटों पर होगा बच्चों का एडमिशन

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
मिशन एडमिशन : एलकेजी में हर स्कूल में 160 से 220 सीटों पर होगा बच्चों का एडमिशन

शहर के अधिकतर स्कूलों में अगले माह से एलकेजी में एडमिशन के लिये फॉर्म मिलना शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

शहर के अधिकतर स्कूलों में अगले माह से एलकेजी में एडमिशन के लिये फॉर्म मिलना शुरू हो जायेगा. शहर के स्कूलों में सत्र 2026-27 में एलकेजी में 160 से 220 सीटों पर बच्चों का एडमिशन लिया जायेगा. अलग-अलग स्कूलों में क्लास के स्ट्रेंथ के हिसाब से ही एलकेजी में एडमिशन लिया जाता है. खासकर शहर के मिशनरी स्कूलों में अपने बच्चों का एडमिशन करवाने के लिये अभिभावकों ने तैयारी शुरू कर दी है. स्कूलों की ओर से फॉर्म जारी होने से पहले अभिभावक सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को सहेजने की तैयारी शुरू कर चुके हैं. इसके साथ ही अभिभावक अपने बच्चों की पर्सनालिटी ग्रूमिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं. एडमिशन के समय सभी स्कूलों की ओर से इंटरेक्शन सेशन आयोजित किया जाता है. इसमें बच्चों के साथ अभिभावक से भी स्कूल के शिक्षक रू-ब-रू होते हैं. इसमें शिक्षक बच्चों के अनुशासन, एटीट्यूड, नॉलेज और बातचीत के अंदाज पर ही उनका सेलेक्शन करते हैं.

इन स्कूलों में इतनी सीटों पर होगा नामांकन

स्कूल- एलकेजी में सीटों की संख्या

संत माइकल हाइस्कूल- 200-220

लोयोला प्राइमरी स्कूल- 160- 180

संत जेवियर्स हाइस्कूल- 180- 200

कार्मेल हाइस्कूल- 150- 160

नॉट्रेडेम एकेडमी- 180-200

मेरीवार्ड किंडरगार्टेन- नर्सरी में 200

डॉन बॉस्को एकेडमी- 320

डॉनबॉस्को में 30 दिसंबर तक मिलेगा एडमिशन फॉर्म

डॉनबॉस्को एकेडमी में एलकेजी में एडमिशन के लिए फॉर्म जारी कर दिया गया है. यहां 30 दिसंबर तक फॉर्म ऑनलाइन मिलेगा. वहीं केवल लड़कियों के लिए शुरू किये गये नये स्कूल में एलकेजी का एडमिशन फॉर्म ऑफलाइन मोड में 30 दिसंबर तक मिलेगा. कोएड में एडमिशन फॉर्म का चार्ज 1800 रुपये और गर्ल्स स्कूल का एडमिशन फॉर्म 2000 रुपये में दिया जा रहा है. इसके अलावा डीएवी में नर्सरी एलकेजी और यूकेजी का एडमिशन फॉर्म 15 जनवरी से मिलेगा. वहीं संत डोमेनिक सैवियोज में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में 10 दिसंबर और क्राइस्ट चर्च में एलकेजी से कक्षा पांचवीं का एडमिशन फॉर्म 20 दिसंबर से मिलना शुरू होगा. इसके अलावा अन्य स्कूलों का एडमिशन फॉर्म दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जायेगा.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन