एनओयू में नामांकन की प्रक्रिया तीन जून से होगी शुरू, बीए, बीएससी, एमए, एमएससी समेत कई पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला
Author Anurag pradhan
Updated:
विज्ञापन

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (एनओयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया की घोषणा शुक्रवार को कर दी है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (एनओयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया की घोषणा शुक्रवार को कर दी है. विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो समीर कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 सत्र के लिए सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों, इंटरमीडिएट, स्नातक (बीए, बीएससी), स्नातकोत्तर डिप्लोमा और पीजी (एमए, एमएससी) पाठ्यक्रमों में नामांकन तीन जून से प्रारंभ होगा. स्टूडेंट्स 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं.पीजी के कई महत्वपूर्ण कोर्स में स्टूडेंट्स ले सकते हैं एडमिशन
विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जायेगी. इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.nou.ac.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं. प्रो शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित प्रमुख विषयों में अर्थशास्त्र, शिक्षा, भूगोल, हिंदी, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, गृह विज्ञान, उर्दू, संस्कृत, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इन्वायर्नमेंटल साइंस, जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन, वनस्पति विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र एवं प्राणी विज्ञान शामिल हैं. इसके अतिरिक्त एमसीए की 140 सीटों और बीलिस जैसे व्यावसायिक कोर्स में स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकते हैं. इसके साथ शैक्षणिक सत्र में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों, इंटरमीडिएट, बीसीए, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोेमा में भी स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकते हैं.यूजी कोर्स में अनुमति मिलने के बाद शुरू हो जायेगी एडमिशन प्रक्रिया
एनओयू के कुलसचिव डॉ
समीर कुमार शर्मा ने कहा कि यूजी के विभिन्न कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पायी है. अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए यूजीसी से मान्यता मिलने के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो पायेगी. अभी यूजीसी में बैठक होना बाकी है. इस बार उम्मीद है कि यूजी कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया की अनुमति मिल जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










