कैंपस : पीयू में दूसरे दिन विभिन्न कॉलेजों में 760 विद्यार्थियों का हुआ एडमिशन

Updated at : 11 Jun 2024 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पीयू में दूसरे दिन विभिन्न कॉलेजों में 760 विद्यार्थियों का हुआ एडमिशन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन

-सबसे अधिक मगध महिला कॉलेज में 247 छात्राओं का हुआ एडमिशन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया जारी है. दूसरे दिन मंगलवार को विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में कुल 760 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है. दूसरे दिन सबसे अधिक मगध महिला कॉलेज में विभिन्न विभागों में 247 छात्राओं ने एडमिशन लिया. वहीं दूसरे दिन पटना सायंस कॉलेज में 83, पटना कॉलेज में 199, वाणिज्य महाविद्यालय में 81 और बीएन कॉलेज में 150 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है. दो दिनों में पटना सायंस कॉलेज में 143, पटना कॉलेज में 258, वाणिज्य महाविद्यालय में 103, बीएन कॉलेज में 208 और मगध महिला कॉलेज में 338 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है. पहली मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया 12 जून तक चलेगी. एडमिशन के लिये चयनित विद्यार्थियों को अपना एलॉटमेंट लेटर, ऑनलाइन पेमेंट स्लिप व सभी मूल प्रमाणपत्र और सभी प्रमाणपत्रों की एक सेट फोटो कॉपी ( स्व अभिप्रमाणित ) और चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा. काउंसेलिंग और नामांकन के लिए संबंधित कॉलेजों में निर्धारित तिथि में नामांकन लेना होगा. निर्धारित तिथि में उपस्थित नहीं होने पर उनके नामांकन की दावेदारी समाप्त हो जायेगी. नामांकन लेने के बाद यदि आवेदक अपना विषय या कॉलेज बदलना चाहेंगे, तो उनके लिए स्लाइड अप करने की व्यवस्था पोर्टल पर की गयी है. स्लाइड अप होने पर आवेदक का नाम सेकेंड मेरिट लिस्ट में दिखेगा और स्लाइड अप होने पर उनका पूर्व का अलोटेड विषय व कॉलेज स्वतः समाप्त हो जायेगा. स्लाइडअप हुए आवेदकों को फिर से काउंसेलिंग के लिए जाने की जरूरत नहीं है. विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में कुल 4,531 सीटें निर्धारित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन