दाखिल-खारिज व परिमार्जन में विलंब होने पर होगी कार्रवाई : एसडीओ

Updated at : 10 May 2024 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
दाखिल-खारिज व परिमार्जन में विलंब होने पर होगी कार्रवाई : एसडीओ

बैठक में एसडीओ ने कहा कि परिमार्जन व दाखिल खारिज में विलंब होने पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

मसौढ़ी. भूमि संबंधी लंबित मामले को लेकर एसडीओ अमित कुमार पटेल ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की. बैठक में डीसीएलआर कोमल किरण समेत तीनों प्रखंडों के सीओ व राजस्व कर्मचारी मौजूद थे. इस दौरान एसडीओ ने बढ़ते दाखिल खारिज के मामले व परिमार्जन में विलंब के साथ उसमें आने वाली परेशानी को संबंधित सीओ व राजस्व कर्मचारी से जानना चाहा. इसे लेकर एसडीओ ने चिंता जताते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर मसला है और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में एसडीओ ने कहा कि परिमार्जन व दाखिल खारिज में विलंब होने पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एक- एक राजस्व कर्मचारी से उनके हल्का से संबंधित लंबित मामले की समीक्षा करते हुए इसे विधि सम्मत निर्धारित अवधि में पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही सीओ को भी इसकी निगरानी व समय- समय पर इसकी जानकारी से खुद को अवगत कराने को कहा. मौके पर मसौढ़ी के प्रभात रंजन, धनरूआ के श्वेता कुमारी एवं पुनपुन के ममता कुमारी के अलावे राजस्व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन