दीघा में नाबालिग लड़के के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

दीघा में नाबालिग लड़के के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
पटना के दिघा थाना क्षेत्र के जमाखारीज मुहल्ले में एक नाबालिक लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले मुख्य आरोपित अनिकेत कुमार को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक फरवरी महीने में 13 साल के एक बच्चे के साथ अनिकेत सहित कुल पांच लोगों ने मिल कर सामूहिक दुष्कर्म किया था.
इसमें चार आरोपितों को पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर पकड़ लिया था, लेकिन अनिकेत फरार चल रहा था. बच्चों के परिजनों ने आरोपित के घर आने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक बच्चे के साथ आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया. बार-बार इसको वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया जाता रहा.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










