विक्रमशिला एक्स के फर्स्ट क्लास कोच से 4.15 लाख कैश व तीन मोबाइल लेकर उचक्के फरार

Updated at : 19 Jul 2024 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
विक्रमशिला एक्स के फर्स्ट क्लास कोच से 4.15 लाख कैश व तीन मोबाइल लेकर उचक्के फरार

विक्रमशिला एक्सप्रेस की प्रथम श्रेणी बोगी से 4.15 लाख कैश और तीन मोबाइल लेकर उचक्के फरार हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोकामा विक्रमशिला एक्सप्रेस की प्रथम श्रेणी बोगी से 4.15 लाख कैश और तीन मोबाइल लेकर उचक्के फरार हो गये. यह घटना बाढ़ और मोकामा स्टेशन के बीच हुई. पीड़ित यात्री दिल्ली के रोहिणी के पंजाबी बाग निवासी राजीव गोयल ने इस संबंध में मोकामा जीआरपी में शिकायत दर्ज करायी है. रेल डीएसपी पूर्वी ने मोकामा पहुंचकर छानबीन की. फिलहाल अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है. कोच अटेंडेंट की भूमिका संदिग्ध है. उससे पूछताछ की जायेगी. जानकारी के मुताबिक. राजीव गोयल तीन अन्य साथियों के साथ दिल्ली से भागलपुर जा रहे थे. वह विक्रमशिला एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास में सवार थे. बाढ़ से ट्रेन खुलने के बाद वह शौचालय गये, जबकि अन्य साथी सो रहे थे. इस दौरान केबिन का दरवाजा खुला रह गया. शौचालय से लौटने के बाद देखा कि 4.15 लाख रुपये और तीन महंगे मोबाइल फोन बैग से गायब हैं. इनमें दो एप्पल और एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल था. घटना की सूचना रेल हेल्पलाइन को दी गयी. मोकामा ट्रेन पहुंचने पर पीड़ित यात्री ने जीआरपी में लिखित शिकायत की. पीड़ित का आरोप है कि जीआरपी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा. बोगी की पड़ताल भी नहीं की गयी और न ही इस मामले में कोच अटेंडेंट और सुरक्षा कर्मी से पूछताछ की गयी. बताया जा रहा है कि ट्रेन में जीआरपी की स्कॉर्ट पार्टी थी, लेकिन ट्रेन में जवानों का कोई पता नहीं था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन