Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, 3 दिनों के लिये अलर्ट जारी, साइक्लोन 'मोन्था' का असर

Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 Oct 2025 7:47 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में साइक्लोन 'मोन्था' का असर पूरी तरह देखने के लिये मिल रहा. ऐसे में आज बिहार के भोजपुर, बेतिया, बक्सर और किशनगंज में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. अगले तीन दिनों तक मौसम बिगड़े रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में साइक्लोन ‘मोन्था’ के कारण झमाझम बारिश का दौर देखा जा रहा है. पटना और बक्सर में तो गुरुवार की रात से ही बारिश हो रही है जो कि आज भी जारी है. मौसम विभाग ने आज चार जिलों भोजपुर, बेतिया, बक्सर और किशनगंज में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही अगले 24 घंटे के लिये अलर्ट जारी किया गया है.

24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पटना के साथ 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है. इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. इस दौरान बिजली चमकने और ठनका गिरने की भी चेतावनी है. इसके साथ ही 3 नवंबर के बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है.

तापमान में हो सकती है गिरावट

साइक्लोन ‘मोन्था’ के कारण झमाझम हो रही बारिश से तापमान में गिरावट की भी संभावना जताई गई है. जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी देश नेपाल में भी साइक्लोन ‘मोन्था’ का पूरा असर देखने के लिये मिल रहा है. बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही है. नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन को लेकर 26 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही बिहार में भी अधिकतम तापमान में कमी हो सकती है.

नवंबर में बढ़ सकती है ठंड

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, बारिश का दौर खत्म होने के बाद भी कुछ दिनों तक मौसम में नमी रह सकती है. तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना है. लेकिन नवंबर के पहले सप्ताह के अंत तक धीरे-धीरे तापमान में गिरावट हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो सकती है जिसके कारण बिहार में पारा गिर सकता है. इसके साथ ही शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है. ऐसे मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

Also Read: Seemanchal Politics: सीमांचल में पार्टी नयी, चेहरा वही, सभी दलों के उम्मीदवारों को भितरघात का डर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन