बाढ़ में अनाज बेच कर लौट रहे युवक से 55 हजार रुपये लूटा

Updated at : 05 Apr 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ में अनाज बेच कर लौट रहे युवक से 55 हजार रुपये लूटा

पोथमापर गांव के पास बेढ़ना लसकरी टोला निवासी मुकेश कुमार के साथ कुछ लोगों ने पिस्तौल दिखाकर 55 हजार रुपए लूट लिये.

विज्ञापन

बाढ़. पोथमापर गांव के पास बेढ़ना लसकरी टोला निवासी मुकेश कुमार के साथ कुछ लोगों ने पिस्तौल दिखाकर 55 हजार रुपए लूट लिये. मुकेश अनाज बेचकर घर लौट रहा था. बदमाशों ने मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया. इस संबंध में मुकेश की पत्नी प्रीति कुमारी ने बताया कि उनके पति जब अनाज बेचकर घर लौट रहे थे तो 5-6 लोगों ने उन पर हमला कर दिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. जख्मी का इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है जिसे गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी पर कई पूर्व से भी गंभीर मामलों के केस दर्ज हैं.इ-रिक्शा चालक को मारपीट कर किया अधमरा बाढ़ . सवेरा चौक के पास राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर शुक्रवार की सुबह एक इ-रिक्शा चालक अपना वाहन ले कर जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक सवार उससे टकराकर गिर गया. इससे गुस्से में आये बाइक पर बैठे दो युवकों ने इ-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी. फिर दोनों युवकों ने चालक को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने साथ लेते चले गए और वहां ले जाकर फिर से पिटाई की. बाद में परिजनों ने किसी तरह चालक को दोनों बाइक सवार के चंगुल से मुक्त कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन