ePaper

बाढ़ में बहन के घर आये युवक की ट्रेन से कटकर गयी जान

Updated at : 17 Aug 2025 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ में बहन के घर आये युवक की ट्रेन से कटकर गयी जान

patna news: बाढ़. दानापुर मंडल के शहरी हाॅल्ट और रैली इंग्लिश हाॅल्ट के बीच एक युवक की मौत हो गयी. युवक लखीसराय का रहने वाला था जो अपने बहन के यहां बाढ़ आया था.

विज्ञापन

बाढ़. दानापुर मंडल के शहरी हाॅल्ट और रैली इंग्लिश हाॅल्ट के बीच एक युवक की मौत हो गयी. युवक लखीसराय का रहने वाला था जो अपने बहन के यहां बाढ़ आया था. बताया जा रहा है कि घर लौटने के दौरान वह ट्रेन से गिर गया और लगभग डेढ़ सौ मीटर घसीटता चला गया. पोल नंबर 476/22 के पास से वह लगभग दो पोल तक घसीटता गया है जहां 50 मीटर पर मृतक का हाथ, उससे 50 मीटर दूर एक पैर और लगभग 50 मीटर दूर उसका क्षत विक्षत शरीर पड़ा था और लगभग डेढ़ सौ मीटर तक पटरी पर खून के निशान है और जगह-जगह मांस का टुकरा गिरा है. वहीं जानकारी के अनुसार कुछ देर तक बाढ़ और मोकामा की आरपीएफ सीमा विवाद में उलझी रही लगभग दो घंटे बाद जाकर दोनों रेल थाना की पुलिस पहुंची. युवक की पहचान लखीसराय जिला के सुर्यगढा थाना अंतर्गत चनैनिया गांव निवासी बिट्टू कुमार (22) के तौर पर हुई.

फतुहा में रेलवे ट्रैक से गिरकर वृद्ध की मौत

फ़तुहा. शुक्रवार को रेल पुलिस ने पश्चिमी केबिन के पोल संख्या 521/42 के पास से 65-70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान नालंदा के नकटी सराय निवासी राजकिशोर रविदास के रूप में हुई है. रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. प्रतीत होता है किसी ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है.

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

मोकामा. शुक्रवार को मोकामा और बाढ़ रेलवे स्टेशन के बीच शहरी हॉल्ट से पूरब चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक बिट्टू कुमार (20) लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चननिया निवासी पुलिस यादव का पुत्र था. जानकारी के अनुसार युवक बिट्टू कुमार बाढ़ से लखीसराय जा रहा था,उसी दौरान ट्रेन से नीचे गिर गया और उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन