पाइप लाइन जोड़ने को गड्ढा खोद छोड़ा, हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन
पाइप लाइन जोड़ने को गड्ढा खोद छोड़ा, हो रही परेशानी

patna news: पटना सिटी. जल पर्षद की ओर से रामपुर संप हाउस के समीप में जलापूर्ति पाइप लाइन को जोड़ने के लिए बीते एक सप्ताह से भी अधिक समय से गड्ढा खोद छोड़ दिया गया है.

विज्ञापन

पटना सिटी. जल पर्षद की ओर से रामपुर संप हाउस के समीप में जलापूर्ति पाइप लाइन को जोड़ने के लिए बीते एक सप्ताह से भी अधिक समय से गड्ढा खोद छोड़ दिया गया है. इससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गायघाट से साइंस सेंटर सैदपुर पहुंचने का यह मुख्य मार्ग है. वार्ड संख्या 47 के तहत आने वाली इस सड़क से शनिचरा, न्यू अजीमाबाद कॉलोनी, कासिम कॉलोनी, रामकृष्ण कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, शाहगंज, बाजार समिति, बकरी मंडी और रामपुर समेत अन्य मुहल्लों में भी आवाजाही का यह मार्ग है. इस मार्ग पर छोटे वाहन, दुपहिया वाहन और इ-रिक्शा के साथ अन्य वाहनों का परिचालन होता है. ऐसे में पहले से ही सड़क की स्थिति जर्जर है. इस पर गड्ढा खोद छोड़ देने से स्थिति गंभीर हो गयी है. पाटलिपुत्र नगर विकास समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार बबलू का कहना है कि सैदपुर नहर का आधा सड़क धंसा हुआ है. इस पर संप हाउस के पास छह फीट गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है. गड्ढे को जल्द नहीं भरा गया,तो स्थानीय लोगों के साथ इसके खिलाफ संघर्ष किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन