ePaper

आईआईटी पटना में बनेगा 732 बेड का नया छात्रावास, छात्रों को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

Updated at : 12 Feb 2025 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
iit patna news| A new hostel of 732 beds will be built in IIT Patna, students will get these modern facilities

iit patna news

IIT Patna: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना में 732 बेड का नए छात्रावास का निर्माण शुरू हो गया है. यह हॉस्टल लड़कों के लिए होगा. इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ 366 कमरे होंगे.

विज्ञापन

IIT Patna: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना में 732 बेड का नए छात्रावास का निर्माण शुरू हो गया है. यह हॉस्टल लड़कों के लिए होगा. आईआईटी पटना के निदेशक प्रोफेसर टीएन सिंह ने मंगलवार को इसका आधारशिला रखा है. यह नया छात्रावास लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. यह आईआईटी पटना के आंतरिक संसाधनों से वित्तपोषित होगा. यह परियोजना संस्थान की आत्मनिर्भरता और छात्रों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

नए छात्रावास में होंगे 366 कमरे

मिली जानकारी के अनुसार यह नया छात्रावास 15,480 वर्ग मीटर में फैला होगा और इसमें 366 कमरे होंगे. जिनमें से प्रत्येक में दो बिस्तर लगाए जाएंगे. छात्रावास में एक आउटडोर बैडमिंटन कोर्ट, एक हरित मनोरंजन क्षेत्र और विशेष रूप से दिव्यांग छात्रों के लिए शौचालय युक्त 32 कमरे होंगे.

Also Read: क्या होता है कमांडो सर्जरी? जिससे PMCH के डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित की बचाई जान

आईआईटी पटना के लिए एक ऐतिहासिक क्षण…

इस 732 बेड वाले नए छात्रावास का निर्माण मई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है. इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए ब्रिज एंड रूफ कंपनी इंडिया लिमिटेड को प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) के रूप में नियुक्त किया गया है. आईआईटी पटना के निदेशक प्रोफेसर टीएन सिंह ने कहा, “आज आईआईटी पटना के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. यह परियोजना हमारे संकाय, कर्मचारियों और छात्रों के सामूहिक और समर्पित प्रयासों का परिणाम है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह छात्रावास संस्थान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और हम छात्रों के समग्र विकास के लिए उच्चतम गुणवत्ता का बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन