सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही अभ्यर्थी की ऑटो पलटने से मौत, पिता गंभीर
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 17 Jul 2025 12:36 AM
patna news: मनेर. बुधवार को जयनगर के पास एनएच 30 पर बिहटा-दानापुर मार्ग स्थित जर्जर व गड्ढे के कारण एक ऑटो पलट गया.
मनेर. बुधवार को जयनगर के पास एनएच 30 पर बिहटा-दानापुर मार्ग स्थित जर्जर व गड्ढे के कारण एक ऑटो पलट गया. जिस पर सवार सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही अभ्यर्थी की मौत हो गयी, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गये. युवती के मौत की सूचना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. बताया जाता है कि बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर केरा गांव निवासी रामनाथ राय की बेटी पूनम कुमारी (22वर्ष) केंद्रीय चयन परिषद का ओर से आयोजित सिपाही भर्ती की परीक्षा देने बुधवार को कुलहरिया के समीप विद्यालय जा रही थी. अहले सुबह से ही परीक्षा होने के कारण वह एक माल ढोने वाले ऑटो से पिता के साथ परीक्षा देने के लिए जल्दी बाजी में जा रही थी. इसी दौरान जयनगर के समीप जर्जर सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे के कारण ऑटो चालक को समझ में नहीं आया और ऑटो गड्ढे में जाकर पलट गया. दुर्घटना में अभ्यर्थी युवती पूनम कुमारी की मौत हो गयी. जबकि मृतका के पिता रामनाथ राय घायल ही गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर नाले के पानी गिरने के कारण सड़क टूट कर जर्जर हो गयी है, जिसके कारण आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं.
ट्रैक्टर पलटने से हुई चालक की मौत
दुल्हिनबाजार. बुधवार को रानीतालाब थाना क्षेत्र के सरैया गांव में ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत हो गयी. सरैया गांव निवासी विनय पासवान के 50 वर्षीय पुत्र मिथिलेश पासवान खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर चलाकर जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया. जिससे चालक मिथिलेश पासवान कीचड़ भरे खेत में दब गया. आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और मिथिलेश को बाहर निकाला. जब तक मिथिलेश को ग्रामीणों ने बाहर निकाला तब तक दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी. रानीतालाब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










