ePaper

संगीन वारदातों को अंजाम देकर फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चलेगा अभियान

Updated at : 12 Oct 2025 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
संगीन वारदातों को अंजाम देकर फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चलेगा अभियान

चुनाव को लेकर एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने पटना जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की.

विज्ञापन

संवाददाता, पटनाचुनाव को लेकर एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने पटना जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. इस दौरान एसएसपी ने पूर्व के मामलों में संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर फरार बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया. साथ ही चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करने को कहा है. इसके अलावा पुलिस को उन तत्वों पर नजर रखने को कहा है, जो जनता को चुनाव को लेकर प्रलोभन दें. शनिवार की शाम छह बजे से 10 बजे रात तक चली बैठक में एसएसपी ने प्रमुख आपराधिक वारदातों की समीक्षा भी की. उन केसों में हुए अनुसंधान व की गयी कार्रवाई की भी जानकारी ली. एसएसपी ने गश्ती बढ़ाने व नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग करने पर भी जोर दिया. इस दौरान तीनों सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी व तमाम थानाध्यक्ष मौजूद थे. विदित हो कि शुक्रवार को आइजी जीतेंद्र राणा ने भी चुनाव को लेकर तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन