लालू का तंज, कहा- सुशील मोदी को दूसरों के घर में झांकने की है आदत, लेकिन...

पटना : राजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादवनेआज ट्वीट करभाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर तंज कसते हुएजमकरहमला बोला है.लालूयादवनेकहाकि सुशील मोदी को दूसरों के घर में झांकने की आदत है लेकिन अपने घर में क्या हो रहा है? यह नहीं दिखता है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि दूसरों के घर में कितनी खिड़की-जंगले, पंखे-कूलर हैं […]
पटना : राजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादवनेआज ट्वीट करभाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर तंज कसते हुएजमकरहमला बोला है.लालूयादवनेकहाकि सुशील मोदी को दूसरों के घर में झांकने की आदत है लेकिन अपने घर में क्या हो रहा है? यह नहीं दिखता है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि दूसरों के घर में कितनी खिड़की-जंगले, पंखे-कूलर हैं वो इसे पता है पर भाई की कंपनी में मनी लॉन्ड्रिंग का सरताज डायरेक्टर है वो नहीं पता? है ना गजब
दूसरो के घर मे कितने खिड़की-जंगले,पंखे-कूलर है वो इसे पता है पर भाई की कंपनी मे Money Laundering का सरताज Director है वो नही पता?है ना ग़ज़ब https://t.co/x9Hd3a8ouc
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 30, 2017
लालू यादव ने सुशील मोदी पर तंज कसते हुए अपनेएकअन्य ट्वीट में लिखा है कि ई लोग अपने काले कारनामों में फंसता है तो सगे भाई को ही डिस्डाउन कर देता है. दूसरे दिन भाई को ही रिश्तेदार बता रहा था. मतलब सब काला ही काला है.
ई लोग अपने काले कारनामों में फँसता है तो सगे भाई को ही disown कर देता है। दूसरे दिन भाई को ही रिश्तेदार बता रहा था। मतलब सब काला ही काला है। https://t.co/e723DQzLJP
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 30, 2017
इससे पहले भाजपा नेता सुशील मोदी ने मंत्री सुधा श्रीवास्तव और सिद्दीकी से राबड़ी देवी द्वारा लिखवाई गयी जमीन के दस्तावेज मीडिया के सामने पेशकरतेहुए कहा कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में राबड़ी देवी ने पद का दुरुपयोग कर एमएलए को-आॅपरेटिव की 10-10 लाख रुपये बाजार मूल्य की जमीन औने-पौने कीमत पर पूर्व मंत्री सुधा श्रीवास्तव और अब्दुल बारी सिद्दीकी से लिखवा लिया है. जिसकेबाद राजद सुप्रीमो ने ट्वीट कर सुशील मोदी पर निशाना साधा है.
सुशील मोदी का आरोप, विधायक को-ऑपरेटिव में लालू प्रसाद का 5 नामी-बेनामी प्लॉट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




