ePaper

मोदी सरकार के विरोध में किसी ने बजायी भैंस के आगे बिन, किसी ने कहा कोई काम नहीं हुआ

Updated at : 26 May 2017 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार के विरोध में किसी ने बजायी भैंस के आगे बिन, किसी ने कहा कोई काम नहीं हुआ

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने पर अनोखे तरीके से विरोध किया. युवा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में जुटकर भैंस के आगे बीन बजायी और विरोध प्रदर्शन किया. युवा कार्यकर्ताओं ने मीडिया को बताया कि उनका यह अनोखा प्रदर्शन केंद्र सरकार […]

विज्ञापन

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने पर अनोखे तरीके से विरोध किया. युवा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में जुटकर भैंस के आगे बीन बजायी और विरोध प्रदर्शन किया. युवा कार्यकर्ताओं ने मीडिया को बताया कि उनका यह अनोखा प्रदर्शन केंद्र सरकार को उनके वादों को याद दिलाने के लिए किया गया है, जो उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों से किये थे. कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीन बजाने से हो सकता है कहीं केंद्र सरकार अपने वायदों को पूरा करे.

उधर, महागठबंधन के मुख्य घटक दल जदयू के नेता शरद यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार ने तीन साल में सिर्फ टीवी पर प्रचार के अलावा कुछ नहीं किया है. शरद यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने कोई वायदा पूरा नहीं किया, सिर्फ टीवी और अखबारों में विज्ञापन किया है. उन्होंने कहा कि नाचो-गाओ, जश्न मनाओ, लेकिन यह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा. यह देश एक पूरा विपक्ष है.

यह भी पढ़ें-
बिहार : महागठबंधन में दरार, सोनिया की बुलायी बैठक में शामिल होंगे लालू, नीतीश ने किया इनकार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन