बिहार BJP में घमसान, शत्रुघ्न के ट्वीट का सुशील ने दिया जवाब

Updated:
विज्ञापन
बिहार BJP में घमसान, शत्रुघ्न के ट्वीट का सुशील ने दिया जवाब

पटना : बिहार बीजेपी के अंदरखाने बवाल मचा हुआ है. लगातार ट्वीटर बीजेपी के दो बड़े नेता एक दूसरे पर इशारों-इशारों में हमला कर रहे हैं. एक दिन पहले 22 मई को भाजपा सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विट कर सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में लालू […]

विज्ञापन

पटना : बिहार बीजेपी के अंदरखाने बवाल मचा हुआ है. लगातार ट्वीटर बीजेपी के दो बड़े नेता एक दूसरे पर इशारों-इशारों में हमला कर रहे हैं. एक दिन पहले 22 मई को भाजपा सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विट कर सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में लालू प्रसाद पर लगाये जा रहे आरोपों और नकारात्मक राजनीति को लेकर नेताओं से अपील करते हुए लिखा की अब बस भी कीजिए. उसके तुरंत बाद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करते हुए इशारों में ही बिहारी बाबू पर हमला बोला और बिना नाम लेते हुए कहा कि ऐसे लोग गद्दार हैं. बुधवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए दोबारा ट्वीट किया और पूछा कि किस हैसियत से बीजेपी के सहयोगी और वरिष्ठ साथी मेरे निष्कासन की बात कर रहे हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट के बाद सुशील कुमार मोदी ने जवाब में ट्वीट किया है और कहा है कि उन्होंने बिना नाम लिये ही ट्वीट किया था. सुशील मोदी ने लिखा है कि मैंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, फिर क्यों तिलमिला गये ? चोर की दाढ़ी में तिनका ? तय करें भाजपा के दोस्त हैं या शत्रु. सुशील मोदी के इस ट्वीट के बाद अब बिहार बीजेपी में घमसान मचना तय माना जा रहा है. शत्रुघ्न सिन्हा के सुशील मोदी पर हमलावर होने पर सुशील मोदी गुट जहां खुश है, वहीं दूसरी ओर लालू समर्थक भी मजे ले लेकर ट्वीट का आनंद ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें-
शत्रुघ्न सिन्हा के नये ट्वीट से बिहार बीजेपी में तूफान, वरिष्ठ नेता से पूछी हैसियत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन