ePaper

VIDEO : तेज प्रताप ने कुछ ऐसे दिया संदेश, कहा-आपके हिस्से के सारे गम मुझे मिले

Updated at : 23 May 2017 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : तेज प्रताप ने कुछ ऐसे दिया संदेश, कहा-आपके हिस्से के सारे गम मुझे मिले

पटना : राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अनोखे तरीके से अपनी बड़ी बहन और राज्य सभा सांसद मीसा भारती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. तेज प्रताप यादव ने शुभकामना देने के लिए मीसा भारती की एक वीडियो क्लिप तैयार की है, जो सोशल मीडिया पर […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अनोखे तरीके से अपनी बड़ी बहन और राज्य सभा सांसद मीसा भारती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. तेज प्रताप यादव ने शुभकामना देने के लिए मीसा भारती की एक वीडियो क्लिप तैयार की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. अब तक इस वीडियो को लगभग दस हजार लोगों ने देखा है और 178 लोगों ने शेयर किया है. तेज प्रताप ने इस वीडियो में मीसा भारती के साथ गुजरे बचपन के पलों को संजोया है. वीडियो में तेज प्रताप, तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी भी हैं. वीडियो क्लिप में अपनी बहन के साथ गुजारे खुशनुमा पलों को तेज प्रताप ने शामिल किया है. साथ ही, अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई दी है.



सोमवार को लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती का जन्मदिन था. इसी मौके पर तेज प्रताप यादव ने अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि दीदी डॉ. मीसा भारती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. तेज प्रताप ने आगे लिखा है कि दीदी आप सदा मुस्कुराती रहें, खुदा से यही गुजारिश है. आपके हिस्से के सारे गम मुझे मिले, मेरे हिस्से की सारी खुशियां आपकी. तेज प्रताप ने लिखा है कि आपके नाम से रोशन जहां सारा, आप बने गिरतों का सहारा. खुशियां इतनी मिले आपको. वीडियो को लोग शेयर करने के साथ काफी पसंद करते हैं. इससे पूर्व भी तेज प्रताप ने महाशिवरात्रि के मौके पर एक वीडियो डाला था, जिसे काफी पसंद किया गया था.

यह भी पढ़ें-
शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में उतरे तेजस्वी, जानिए क्या है मंशा…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन